सारण: टीबी मुक्त भारत अभियान को मिलेगी मजबूती, हर जिले में खुलेगा सहयोग कोष खाता

Updated:
विज्ञापन
टीबी मुक्त अभियान के तहत जिले में बनेगा सहयोग कोष

टीबी उन्मूलन को गति देने के लिए बिहार में एक नई पहल शुरू की गई है. राज्य स्वास्थ्य समिति ने सभी जिलों में 'टीबी मुक्त भारत अभियान–सहयोग कोष' के लिए समर्पित बैंक खाते खोलने का निर्देश दिया है. इसका उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

Saran News : टीबी उन्मूलन अभियान में सामुदायिक भागीदारी को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्य स्वास्थ्य समिति ने बिहार के सभी जिलों में 'टीबी मुक्त भारत अभियान–सहयोग कोष' के लिए अलग चाइल्ड अकाउंट (बचत खाता) खोलने का निर्देश जारी किया है. इस संबंध में राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित कुमार पांडेय ने सभी जिलाधिकारियों और जिला स्वास्थ्य समितियों के सिविल सर्जन-सह-सदस्य सचिव को आवश्यक दिशा-निर्देश भेजे हैं.

जिला स्वास्थ्य समिति के अधीन खुलेगा समर्पित बैंक खाता

जारी निर्देश के अनुसार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के आदेश के आलोक में प्रत्येक जिला स्वास्थ्य समिति के अधीन 'टीबी मुक्त भारत अभियान–सहयोग कोष' के नाम से एक समर्पित बैंक खाता खोला जाएगा. यह खाता भारतीय रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में खोला जा सकेगा, जहां इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (ईएफटी) की सुविधा उपलब्ध हो. निर्देश में कहा गया है कि सहयोग कोष के संचालन, प्राप्त धनराशि के उपयोग, कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन तथा शिकायतों के निवारण की संयुक्त जिम्मेदारी जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी की होगी.

सामुदायिक भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

राज्य स्वास्थ्य समिति का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान में समाज की भागीदारी बढ़ाना और जरूरतमंद टीबी मरीजों तक सहयोग को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है. इससे टीबी मुक्त भारत अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.


विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन