सारण: सड़क पार करने के दौरान हादसा: सीएनजी ऑटो ने बुजुर्ग को रौंदा, इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन
नोट: फोटो नंबर 18 सीएचपी 27 है कैप्सन होगा- सड़क दुर्घटना में मजदूर की हुई मौत के बाद रोते बिलखते हुए परिजन | Prabhat Khabar Network

मजदूर की मौत के बाद रोते बिलखते हुए परिजन | Prabhat Khabar Network

सारण में सड़क पार करते समय एक 60 वर्षीय मजदूर की सीएनजी ऑटो की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन

Saran Road Accident : इसुआपुर थाना क्षेत्र के एसएच-90 स्थित दरवां पोखरा के समीप शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में 60 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई. मृतक की पहचान दरवां गांव निवासी स्व. नायक महतो के पुत्र नंदलाल महतो के रूप में हुई है. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छपरा से मसरख की ओर जा रहे एक सीएनजी ऑटो ने सड़क पार कर रहे नंदलाल महतो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और अचेत हो गए.

अस्पताल पहुंचाकर चालक हुआ फरार

दुर्घटना के बाद ऑटो चालक ही घायल नंदलाल महतो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसुआपुर लेकर पहुंचा. हालांकि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद वह मौका पाकर फरार हो गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद नंदलाल महतो को मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, चालक की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलने पर इसुआपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा फरार ऑटो चालक की तलाश में जुटी है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

स्थानीय लोगों ने बताया कि नंदलाल महतो दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. मजदूरी ही उनके परिवार की आजीविका का एकमात्र सहारा थी. उनके निधन से पत्नी शिकांति देवी, तीन विवाहित पुत्रों और चार विवाहित पुत्रियों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है.


विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन