सारण: खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंचे जुड़वा भाई, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों की मौत

Updated:
विज्ञापन
नोट: फोटो नंबर 18 सीएचपी 21 है कैप्सन होगा-घटनास्थल पर जुटे लोग | Prabhat Khabar Network

घटनास्थल पर जुटे लोग | Prabhat Khabar Network

सारण जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना में, पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई. दोनों बच्चे खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए थे, जहाँ यह भयानक हादसा हुआ.

विज्ञापन

Saran Lichchhavi Express Accident : सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के दाउदपुर स्टेशन के पश्चिमी आउटर के समीप शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की मौत हो गई. मृत बच्चों की पहचान दाउदपुर चट्टी निवासी भुखल नट के जुड़वा पुत्र सूर्या कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया.

खेलते-खेलते पहुंच गए रेलवे ट्रैक पर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बच्चे खेलते-खेलते एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए. उसी दौरान छपरा से एकमा की ओर जा रही लिच्छवी एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी. ट्रेन की चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

घटना के बाद मची अफरा-तफरी,जीआरपी ने शुरू की जांच

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए. सूचना मिलने पर परिजन भी वहां पहुंचे, जहां दोनों बच्चों के शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को जानकारी दी. इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है.

मुखिया भी पहुंचे, परिजनों को सौंपे गए शव

घटना की जानकारी मिलने पर पंचायत के मुखिया अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीआरपी ने दोनों बच्चों के शव परिजनों को सौंप दिए. जुड़वा भाइयों की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है.

सारण: बालू पर खेलते समय हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की जान गई



विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन