सारण के लौवा की टीम ने छठी बार जीती मटका फोड़ प्रतियोगिता, पानापुर में उमड़ी हजारों की भीड़
विजेता टीम को कप प्रदान करते अतिथि.
रामदासपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता में जय माता दी ग्रुप, लौवा की टीम ने छठी बार जीत हासिल की. आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग इस रोमांचक मुकाबले को देखने पहुंचे.
Matka Phod Competition: पानापुर प्रखंड के रामदासपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार की रात मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला पार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो एवं पूर्व मुखिया सह माले नेता सभापति राय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
आपके शहर में
विगत कई वर्षों से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता को देखने के लिए भोरहा, मोरिया, महम्मदपुर, जीपुरा, कोंध, रामपुररुद्र सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे. प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
पांच गोविंदा टीमों ने लिया हिस्सा
मटका फोड़ प्रतियोगिता में कुल पांच गोविंदा टीमों ने हिस्सा लिया. टीमों ने मटका फोड़ने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. प्रतियोगिता के चौथे राउंड में जय माता दी ग्रुप, लौवा की टीम ने मटका फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली.
लौवा की टीम ने इस प्रतियोगिता में छठी बार विजेता बनकर कप पर कब्जा जमाया. टीम की जीत के बाद समर्थकों और दर्शकों में खुशी का माहौल रहा.
विजेता टीम को किया गया सम्मानित
प्रतियोगिता में विजेता रही जय माता दी ग्रुप, लौवा की टीम को जिला पार्षद रत्नेश कुमार भास्कर, थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मुखिया प्रतिनिधि ललन महतो, पूर्व मुखिया सभापति राय एवं समाजसेवी अनिल मल्होत्रा ने कप प्रदान कर सम्मानित किया.
आयोजकों ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता क्षेत्र में काफी लोकप्रिय है. हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग प्रतियोगिता देखने के लिए पहुंचते हैं.
आयोजन में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान आयोजन मंडल के सदस्य राजेंद्र राय, राजकुमार राय, गोपाल राय, पप्पू यादव, अंशु कुमार, सुशील पांडेय, नवल किशोर राय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए