सारण: बालू पर खेलते समय हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच साल के बच्चे की जान गई

Updated:
विज्ञापन

रोते-बिलखते परिजन | Prabhat Khabar Network

सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के भाथा गांव में एक पांच वर्षीय बच्चे की पानी भरे गड्ढे में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई. खेलते-खेलते हुए यह हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया.

विज्ञापन

Saran News : मकेर थाना क्षेत्र के भाथा गांव में शुक्रवार की शाम पानी भरे गड्ढे में डूबने से पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान भाथा निवासी मो. सलाउदीन के पुत्र मो. सफीयान के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

खेलते-खेलते हुआ हादसा

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम सफीयान गांव के अन्य बच्चों के साथ भाथा गंडक बांध के समीप भुईया बसावन मंदिर के पास बालू पर खेल रहा था. शाम होने पर अन्य बच्चे अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन सफीयान घर नहीं पहुंचा. काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की.

पानी भरे गड्ढे में मिला मासूम का शव

खोजबीन के दौरान परिजन घटनास्थल के पास बने पानी भरे गड्ढे तक पहुंचे. तलाश करने पर सफीयान उसी गड्ढे में डूबा हुआ मिला. परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर रात करीब आठ बजे मकेर पीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मकेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. पुलिस मामले की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुटी है.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मो. सफीयान अपने दो भाइयों में सबसे छोटा था. उसकी मौत की खबर मिलते ही बड़े भाई मो. समीर, मां तरन्नुम बेगम, दादा गांधी मियां और दादी हकीमा खातुन सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर उप प्रमुख मैनेजर साह, मुखिया प्रतिनिधि विकास सिंह, पूर्व मुखिया राकेश सिंह, सोहेल अब्बास सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया.

Also Read : गोपालगंज समेत बिहार के स्कूलों में स्वच्छता की पाठशाला, मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बच्चों को मिला प्रशिक्षण


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन