उत्क्रमित विद्यालय के शिक्षक पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
उत्क्रमित विद्यालय के शिक्षक पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरारी डीह के एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर पार्टी विशेष के पक्ष में लगातार पोस्ट और कमेंट करने पर भारी पड़ गया

विज्ञापन

दरियापुर. प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरारी डीह के एक शिक्षक को सोशल मीडिया पर पार्टी विशेष के पक्ष में लगातार पोस्ट और कमेंट करने पर भारी पड़ गया. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम के संज्ञान में आने के बाद, शिक्षक राजेश कुमार तिवारी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराये जाने का आदेश दिया गया. शिकायत के बाद जिला निर्वाची पदाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ जयंत कुमार गौतम को आदेश दिया कि शिक्षक राजेश कुमार तिवारी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की जाये जानकारी के मुताबिक, शिक्षक ने सोशल मीडिया पर एक पार्टी विशेष के पक्ष में कई पोस्ट और कमेंट किए थे, जो आचार संहिता के खिलाफ थे. सीओ जयंत कुमार गौतम ने डीएम के निर्देश पर डेरनी थाना में शिक्षक के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया. इस मामले की जांच अब पुलिस द्वारा की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन