Saran News : कूड़े में पड़े नवजात को चाइल्ड हेल्पलाइन ने दी जिंदगी

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : कूड़े में पड़े नवजात को चाइल्ड हेल्पलाइन ने दी जिंदगी

Saran News : जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सारण को पटना कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की एक नवजात शिशु सोनपुर रे���रल अस्पताल के कचरे के डिब्बा में पड़ा है.

विज्ञापन

छपरा. जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सारण को पटना कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई की एक नवजात शिशु सोनपुर रेफरल अस्पताल के कचरे के डिब्बा में पड़ा है. सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सारण के कर्मी नवजात शिशु को अपने कब्जे में लेते हुए रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल छपरा में लाया गया. नवजात शिशु के बेहतर भविष्य के लिए एसएनसीयू में इलाज के लिए रखा गया है. जल्द ही इसे विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, छपरा, सारण में आवासित किया जाएगा. इस शानदार कार्य को करने वालों में जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन के कर्मी नीरज कुमार सिंह, आकाश कुमार, अभय कुमार, एवं शैलेश कुमार राम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन