chhapra news : विधानसभा चुनाव में 3120 मतदान केंद्र रहने की संभावना, 91 नये बने

Updated at : 07 Sep 2024 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
chhapra news : विधानसभा चुनाव में 3120 मतदान केंद्र रहने की संभावना, 91 नये बने

chhapra news : आगामी विधानसभा से पूर्व मतदानकेंद्रों के युक्तिकरण के लिये कार्रवाई की जा रही है. जिन मतदानकेंद्रों पर 14 सौ से अधिक मतदाता हैं, वहां आयोग के निर्देशानुसार नया मतदानकेंद्र बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

छपरा. आगामी विधानसभा से पूर्व मतदानकेंद्रों के युक्तिकरण के लिये कार्रवाई की जा रही है. जिन मतदानकेंद्रों पर 14 सौ से अधिक मतदाता हैं, वहां आयोग के निर्देशानुसार नया मतदानकेंद्र बनाया जा रहा है. इसके साथ ही जर्जर भवन में स्थित मतदानकेंदों को निकटतम सरकारी भवन में स्थानांतरित किया जा रहा है. सभी चलंत मतदानकेंद्रों को भी निकटतम सरकारी भवन में शिफ्ट किया जायेगा. इन सभी मापदंडों के आधार पर सभी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची तैयार की गई है.

इस बार 3120 मतदान केंद्र रहने की संभावना

ड्राफ्ट सूची में 3120 मतदान केंद्र प्रस्तावित हैं, जिसमें 91 नये मतदान केंद्र शामिल हैं. लोकसभा आम निर्वाचन-2024 में सारण जिला में कुल 3029 मतदान केंद्र थे. इस प्रक्रिया के तहत शनिवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में माननीय सांसद, विधायक व सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आहुत की गई. सभी सदस्यों के साथ ड्राफ्ट सूची के आधार पर प्रस्तावित नये मतदानकेन्द्रों एवं नये भवन में स्थानांतरन हेतु प्रस्तावित मतदान केंद्रों को विधानसभावार चर्चा की गयी.

मतदान केंद्रों से संबंधित दावा आपत्ति 17 सितंबर तक

बताया गया कि मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची के आधार पर 17 सितंबर-2024 तक दावा_आपत्ति सुझाव दिया जा सकता है. सभी प्राप्त दावा आपत्ति के आधार पर स्थलीय जांच कराकर 25 सितंबर तक इसका निष्पादन किया जायेगा. इसके उपरांत 28 सितंबर को पुनः सभी सांसद, विधायकगण व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी. बैठक के उपरांत तैयार अंतिम सूची का प्रस्ताव भेजा जायेगा. बैठक में माननीय सांसद महाराजगंज, विधायक तरैया, विधायक अमनौर, विधायक मांझी अन्य सांसद एवं विधायकगण के प्रतिनिधि गण, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन