सिद्ध शक्तिपीठ आमी में चैत्र नवरात्र की धूम, पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
सिद्ध शक्तिपीठ आमी में चैत्र नवरात्र की धूम, पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब

वासंतिक नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को प्रखंड के सिद्धशक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर आमी में पूजा-अर्चना करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ दिखी और दोपहर बाद तक मां का यह दरबार भक्तों की भीड़ से गुलजार नजर आया.

विज्ञापन

दिघवारा. वासंतिक नवरात्र के पहले दिन गुरुवार को प्रखंड के सिद्धशक्तिपीठ स्थल अंबिका भवानी मंदिर आमी में पूजा-अर्चना करने के लिए हजारों भक्तों की भीड़ दिखी और दोपहर बाद तक मां का यह दरबार भक्तों की भीड़ से गुलजार नजर आया. दिन भर मां के इस मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी और हर कोई पूजा-अर्चना में तल्लीन नजर आया. मंदिर के आसपास मंत्रों व जयकारों की गूंज से माहौल भक्तिमय होता देखा गया. दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने चुनरी चढ़ाते हुए मां अंबिका की पूजा-अर्चना की. पहले दिन मां का दरबार भक्तों की भीड़ से गुलजार नजर आया. अहले सुबह से मंदिर जाने वाले सभी रास्तों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी और मंदिर पहुंचकर भक्तों ने समूह में बैठकर दुर्गा सप्तशती का पाठ पूरा किया और फिर आरती करने के बाद पंक्तिबद्ध होते हुए गर्भगृह के बाहर से मां अंबिका के दर्शन किए और अपनी मुरादों के पूर्ण होने की कामना की. मंदिर परिसर में स्थित भगवान भोलेनाथ की मूर्ति के समीप भी हजारों श्रद्धालुओं ने अपना माथा टेका और सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मंदिर के गर्भगृह के अंदर मौजूद पुजारियों ने श्रद्धालुओं के प्रसाद व चुनरी को पिंड पर अर्पित किया. न्यास समिति से जुड़े पंडित रितेश तिवारी, दिघवारा थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा, अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी श्रद्धालुओं की सुरक्षा में मुस्तैद दिखे. उधर दुर्गा पाठ करने वाले श्रद्धालुओं ने अपने घरों में शुभ मुहूर्त के बीच कलश स्थापना किया और फिर मां दुर्गा के शैलपुत्री रूप की आराधना की.

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन