ePaper

नयागांव में एक घर से 23 लाख से अधिक नगद, आभूषण और हथियार बरामद

Updated at : 04 Nov 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
नयागांव में एक घर से 23 लाख से अधिक नगद, आभूषण और हथियार बरामद

विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सारण पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है.

विज्ञापन

छपरा. विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से सारण पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. इसी क्रम में नयागांव थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता मिली है. तीन नवंबर को नयागांव थाना क्षेत्र के राजापुर निवासी विक्की कुमार, पिता अखिलेश राय के घर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी व अंचलाधिकारी, सोनपुर के नेतृत्व में नयागांव थाना पुलिस टीम और सीएपीएफ बल के सहयोग से छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने विक्की कुमार के घर से 23 लाख 71 हजार 530 रुपये नगद, एक ऑटोमेटिक पिस्टल, 10 एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन, तीन बैंकों के चेकबुक, 485.74 ग्राम सोना और 339.70 ग्राम चांदी बरामद किये गये. बरामद की गयी नगद राशि और आभूषणों की जांच के लिए पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर दिया है. नयागांव थाना में इस संबंध में बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन