Saran News : 13 सितंबर को जिले के 37 केंद्रों पर होगी बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

Published by :ALOK KUMAR
Published at :11 Sep 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : 13 सितंबर को जिले के 37 केंद्रों पर होगी बीपीएससी की 71वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 सितंबर (शनिवार) को सारण जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी.

विज्ञापन

छपरा. बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 13 सितंबर (शनिवार) को सारण जिले के 37 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी. इस परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था की है, जिसमें जांच की हाइटेक प्रणाली भी शामिल है. जिलाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने परीक्षा से जुड़े सभी अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं. परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सेवन लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी और सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. इसके साथ ही, सशस्त्र और महिला पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी अधिकारी और पुलिसकर्मी परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले अपने निर्धारित स्थान पर मौजूद रहेंगे और परीक्षा समाप्त होने के बाद भी विधि-व्यवस्था बनाये रखेंगे. सभी केंद्र अधीक्षक और पुलिस अधिकारी परीक्षा केंद्रों का लगातार भ्रमण कर कड़ी निगरानी रखेंगे.

परीक्षा केंद्र पर रहेगी सख्ती

परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही परीक्षार्थियों की पूरी तरह से शारीरिक जांच की जायेगी. इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जायेगा. सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और मोबाइल जैमर भी लगाये जाने का निर्देश दिया गया है. हर बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे और उनके बीच कम से कम तीन फीट की दूरी होगी. सीट प्लान की एक प्रति मुख्य द्वार पर भी प्रदर्शित की जायेगी. परीक्षा कक्ष में मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर या किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

सख्त कार्रवाई और नियंत्रण कक्ष

जिलाधिकारी ने बताया कि कदाचार में लिप्त पाये जाने वाले किसी भी परीक्षार्थी, वीक्षक या अभिभावक पर बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सभी परीक्षा केंद्रों के पांच सौ गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. परीक्षा के दिन किसी भी शिकायत या समस्या के लिए सदर अनुमंडल परिसर में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 06152-242444 है. यह नियंत्रण कक्ष सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सक्रिय रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन