Bihar News: छपरा से भागी लड़की से पूर्णिया में जिस्म का धंधा कराती थी महिला दलाल, बतायी पूरी कहानी…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 04 Nov 2024 9:56 AM
Bihar News: पूर्णिया शहर के नेवालाल चौक स्थित एक घर से पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है. जो छपरा की रहने वाली है. पूर्णिया में महिला दलाल नाबालिग लड़की को मारपीट कर जिस्म का धंधा करवाती थी.
Bihar News: पूर्णिया शहर के नेवालाल चौक स्थित एक घर से पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को रेस्क्यू किया है. जो छपरा की रहने वाली है. पुलिस को उसने बताया कि 15 दिन पहले अपने घर से भागी थी. मेरे साथ एक और 14 साल की लड़की थी. हमदोनों भागकर मुजफ्फरपुर पहुंचे. जहां एक दलाल के चंगुल में फंस गए. दलाल ने हमदोनों को पूर्णिया लाकर बस स्टैंड के पीछे एक दूसरी महिला दलाल को बेच दिया.
मिली जानकारी के अनुसार, दलाल दोनों नाबालिग लड़की को मारपीट कर जिस्म का धंधा करवाती थी. कुछ दिन दलाल के चंगुल में फंसकर दोनों लड़की जिस्म का धंधा करती रही. उसमें से एक लड़की किसी तरह बचकर अपने घर भागकर चली आई और अपने परिवार को आपबीती सुनाई. इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की जानकारी छपरा पुलिस को दी गई.
पुलिस को देख फरार हो गई महिला दलाल
छपरा पुलिस के द्वारा घटना की जानकारी पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा को दिया गया. एसपी कार्तिकेय शर्मा के आदेश पर महिला थाना सहित अन्य पुलिस की सहयोग से नेवालाल चौक, बस स्टैंड के पीछे एक घर पर छापेमारी की गई. जहां से दूसरी लड़की को बरामद किया गया है. महिला दलाल पुलिस को घर की ओर आते देख फरार हो गई. पुलिस ने बताया कि बरामद लड़की से पूछताछ के बाद उसके परिजन को सौंप दिया गया है.
एसपी ने क्या कहा?
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि, महिला थाना समेत अन्य थाने की पुलिस के सहयोग से नेवालाल चौक, बस स्टैंड के पीछे स्थित एक किराए के घर समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की गई है. जहां से पुलिस ने किराए के मकान से एक नाबालिग लड़की का रेस्क्यू किया है. जबकि महिला दलाल पुलिस को आते देख फरार हो गई. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है. जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल महिला दलालों के नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










