Saran News : नये राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिसंबर से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2024 9:53 PM
Saran News : मार्च 2024 के बाद से बने राशन कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिसंबर से शुरू हो जायेगा. ये बातंे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोनपुर मेले में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से लगे स्टॉल का उद्घाटन करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं.
सोनपुर. मार्च 2024 के बाद से बने राशन कार्डधारकों को आयुष्मान कार्ड का लाभ दिसंबर से शुरू हो जायेगा. ये बातंे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सोनपुर मेले में राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से लगे स्टॉल का उद्घाटन करने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा सूबे की सरकार का प्रयास है कि इलाज के लिए गरीबोंं को प्रदेश से बाहर नहीं जाना पड़े. उन्होने कहा कि कैशलेस योजना से गरीब परिवार को पांच लाख रुपये तक का हेल्थ इंश्योरेंस भी मिल रहा है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि बीमारी के इलाज पर जो पैसा खर्च होता था, वो अब परिवार के विकास पर खर्च होगा. इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री ने बताया मेले में राज्य स्वास्थ्य समिति के इस स्टॉल से मरीजों का इलाज करने के साथ ही दवा भी दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










