सारण: बनियापुर में स्व. बीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर नेत्र जांच शिविर, 70 से अधिक मरीजों की हुई जांच
नेत्र जांच करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network
सारण के खबसी गांव में समाजसेवी स्वर्गीय बीरेंद्र सिंह की छठी पुण्यतिथि पर एक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में 70 से अधिक लोगों की आंखों की जांच हुई, जिसमें 12 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है. जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए.
सारण: प्रसिद्ध समाजसेवी स्वर्गीय बीरेंद्र सिंह की छठी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को उनके पैतृक गांव खबसी स्थित त्रिदेव मंदिर परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का आयोजन अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल, मस्तीचक के सौजन्य से किया गया.
70 से अधिक मरीजों की हुई आंखों की जांच
शिविर में डॉ. संजीव कुमार एवं उनकी टीम ने क्षेत्र के छह दर्जन से अधिक लोगों की आंखों की जांच की. जांच के बाद मरीजों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया तथा जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क चश्मों का वितरण भी किया गया.
मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 12 मरीज चयनित
आयोजक सूरज सिंह ने बताया कि जांच के दौरान एक दर्जन मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है. इन सभी का ऑपरेशन अखण्ड ज्योति आई हॉस्पिटल में कराया जाएगा.
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
शिविर में नागेंद्र पांडेय, स्थानीय मुखिया अशोक साह, उमेश सिंह, रविशंकर पांडेय, सूरज सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने पर बल दिया.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










