मढ़ौरा गोलीकांड: मृतक बिट्टू के परिजनों से मिला सांसद रूडी का प्रतिनिधिमंडल, न्याय का दिलाया भरोसा
मृतक बिट्टू के परिजनों से मुलाकात करते हुए सांसद रूडी का प्रतिनिधि मंडल
मढ़ौरा थाना क्षेत्र में गोलीकांड में मारे गए बिट्टू के परिजनों से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की. सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया. पूर्व विधायक और जन सुराज के नेताओं ने भी पहुंचकर संवेदना व्यक्त की और न्याय की मांग की.
Saran News: मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर फैक्ट्री मोड़ के पास सोमवार को हुए गोलीकांड में मारे गए पटेढा बैज निवासी बिट्टू के परिजनों से मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. सभी ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का भरोसा दिया.
सांसद प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से की मुलाकात
स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान सारण सांसद प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह ने परिजनों की फोन पर सांसद राजीव प्रताप रूडी से बातचीत कराई. सांसद ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.
प्रतिनिधिमंडल में शंभू प्रसाद सिंह, मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह बजरंगी, श्यामनंदन सिंह 'विद्रोही', धीरज सिंह और धनंजय शर्मा शामिल रहे.
अन्य नेताओं ने भी जताई संवेदना
पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा तथा जन सुराज के मढ़ौरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नवीन कुमार उर्फ अभय सिंह ने भी मृतक बिट्टू के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया और न्याय दिलाने की मांग की.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











