सारण: मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान बने डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी, किसानों को मिलेगा नई तकनीकों का लाभ

Updated:
विज्ञापन

डॉ आरके तिवारी का स्वागत करते डॉ जितेंद्र चंद चन्दोला

डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के रूप में पदभार ग्रहण किया है. कृषि अनुसंधान, प्रसार और किसान प्रशिक्षण के अपने व्यापक अनुभव के साथ, वे किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों को पहुंचाने और उनकी आय बढ़ाने के लिए नई पहलों का नेतृत्व करेंगे.

विज्ञापन

सारण: डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मांझी में डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी ने वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले वे कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली (समस्तीपुर) में इसी पद पर कार्यरत थे. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जुलाई महीने में उनका स्थानांतरण मांझी कृषि विज्ञान केंद्र के लिए किया गया था.

कृषि अनुसंधान और किसान प्रशिक्षण का है अनुभव

डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी को कृषि अनुसंधान, कृषि प्रसार, प्राकृतिक खेती, फसल उत्पादन, वैज्ञानिक तकनीकों के प्रचार-प्रसार और किसान प्रशिक्षण के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनके नेतृत्व में मांझी कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीकों को पहुंचाने, प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने और कृषि आधारित नवाचारों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है.

किसानों तक वैज्ञानिक जानकारी पहुंचाना प्राथमिकता

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. तिवारी ने कहा कि मांझी कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़े किसानों तक नवीनतम कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक जानकारियों को सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी.

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि विविधीकरण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय, कृषि विभाग तथा अन्य संस्थाओं के सहयोग से प्रभावी कार्यक्रम चलाए जाएंगे.

युवाओं और महिला किसानों के कौशल विकास पर जोर

डॉ. तिवारी ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र किसानों की समस्याओं के समाधान, नई तकनीकों के प्रदर्शन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और युवाओं एवं महिला किसानों के कौशल विकास के लिए लगातार कार्य करता रहेगा.

वैज्ञानिकों और कर्मियों ने किया स्वागत

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र परिवार की ओर से डॉ. जितेन्द्र चन्द्र चंदोला, डॉ. सुषमा टम्टा, डॉ. विजय कुमार, अमितेश कुमार गौरव, राकेश कुमार, उमाशंकर कुमार, अवनीश पाण्डेय सहित अन्य वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. तिवारी का स्वागत किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

केंद्र के वैज्ञानिकों ने विश्वास जताया कि डॉ. तिवारी के नेतृत्व में मांझी कृषि विज्ञान केंद्र किसानों के हित में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और जिले में कृषि विकास को नई दिशा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन