सारण: सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर 135 आयुष्मान कार्ड वितरित, लाभार्थियों को मिला मुफ्त इलाज का लाभ

Updated:
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड वितरित करते अशोक

सारण में सांसद राजीव प्रताप रूडी की विशेष पहल पर 135 आयुष्मान भारत कार्ड लाभार्थियों को वितरित किए गए. इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ पहुंचाना है. लाभार्थियों ने इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

Saran News: सदर प्रखंड के भैरोपुर निजामत गांव स्थित बालेश्वर चौरसिया के मार्केट परिसर में मंगलवार को सांसद राजीव प्रताप रूडी की पहल पर तैयार कराए गए 135 आयुष्मान भारत कार्ड लाभार्थियों के बीच वितरित किए गए. आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने आयुष्मान कार्ड प्राप्त किए और केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का लाभ उठाने के लिए उत्साह दिखाया.

पात्र लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाना उद्देश्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सारण भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि सांसद राजीव प्रताप रूडी लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बन सके और उन्हें योजना का लाभ समय पर मिले. उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर कार्ड वितरण कराने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजना को आसानी से पहुंचाना है.

स्वास्थ्य और विकास दोनों पर सांसद का फोकस

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को बेहतर और निशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है. साथ ही सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रयासों से सारण जिले में आधारभूत संरचना के विकास कार्यों को भी नई गति मिली है.

लाभार्थियों ने जताया आभार

आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद राजीव प्रताप रूडी के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि इस योजना से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिलेगी.

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में सदर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव सिंह रिंकू, पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश सिंह राजन, मुन्ना साह, बालेश्वर चौरसिया, सुशील चौरसिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


विज्ञापन
Nadim Ahmad

लेखक के बारे में

By Nadim Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन