जेपीयू स्नातक थर्ड सेमेस्टर प्रायोगिक परीक्षा 7 से 14 अगस्त तक, विषयवार शेड्यूल जारी
जेपीयू का प्रशासनिक भवन
जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) स्नातक थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की प्रायोगिक परीक्षा 7 से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. कला और विज्ञान संकाय की परीक्षाएं अलग-अलग होंगी, और विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है.
सारण: जयप्रकाश विश्वविद्यालय (जेपीयू) की स्नातक थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-28, सीबीसीएस) की प्रायोगिक परीक्षा 7 से 14 अगस्त तक आयोजित की जाएगी. जिन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. विद्यार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जा रहा है.
कला और विज्ञान संकाय की अलग-अलग होगी परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि कला एवं विज्ञान संकाय के विषयों की प्रायोगिक परीक्षा अलग-अलग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी.
विज्ञान संकाय के विषय
- फिजिक्स
- केमिस्ट्री
- जूलॉजी
- बॉटनी
कला संकाय के विषय
- मनोविज्ञान
- भूगोल
- होम साइंस
- संगीत
उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा के लिए बाह्य परीक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी. इस संबंध में सभी केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
इंटरनल परीक्षा पहले ही हो चुकी है
परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक सत्र 2023 से विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) लागू है. इसके तहत मुख्य विषयों के साथ अतिरिक्त विषय भी शामिल किए गए हैं और प्रायोगिक परीक्षा के स्वरूप में भी बदलाव किया गया है.
कुछ विषयों की इंटरनल परीक्षा पहले ही संबंधित कॉलेजों में आयोजित की जा चुकी है. अब 7 से 14 अगस्त के बीच एमजेसी (MJC), एमआईसी (MIC) और एमडीसी (MDC) के अंतर्गत विषयवार प्रायोगिक परीक्षा एवं वायवा आयोजित होंगे.
5 अगस्त तक चल रही है सैद्धांतिक परीक्षा
फिलहाल स्नातक थर्ड सेमेस्टर की सैद्धांतिक परीक्षा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही है, जो 5 अगस्त तक चलेगी. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है.
अंतिम दिन पहली पाली में मल्टी डिसिप्लिनरी कोर्स के अंतर्गत इंडियन नॉलेज सिस्टम और इंडियन इकोनॉमी विषय की परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में इंट्रोडक्टरी लाइफ साइंस और नेशनल मूवमेंट विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए











