Saran News : एकमा पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Saran News : एकमा पुलिस ने हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Saran News : जिले के एकमा थाना अंतर्गत हंसराजपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

छपरा. जिले के एकमा थाना अंतर्गत हंसराजपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त चट्टी निवासी मनोज महतो का पुत्र उपेन्द्र कुमार महतो है. हत्याकांड के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तकनीकी अनुसंधान व प्राप्त आसूचना के आधार पर हत्याकांड में संलिप्त उपेन्द्र कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस के समक्ष हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि पूर्व में मृतक रौशन सिंह के साथ किसी बात को लेकर आपस मे विवाद हुआ था. जिस कारण गिरफ्तार अभियुक्त व उसके साथियों ने रौशन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार अभियुक्त की अपराधी इतिहास एकमा थाना कांड सं. 140/22, 383/23, 199/24 में शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Chandrashekhar Saran

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Saran

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन