ePaper

सोनपुर मंडल के डीआरएम ने अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा

Updated at : 17 Jan 2026 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
सोनपुर मंडल के डीआरएम ने अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा

शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन द्वारा सोनपुर-बरौनी रेलखंड के अंतर्गत शाहपुर पटोरी, लखमिनिया, शाहपुर कमाल व बरौनी-कटिहार रेलखंड के अंतर्गत खगड़िया एवं मानसी स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया.

विज्ञापन

सोनपुर. शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन द्वारा सोनपुर-बरौनी रेलखंड के अंतर्गत शाहपुर पटोरी, लखमिनिया, शाहपुर कमाल व बरौनी-कटिहार रेलखंड के अंतर्गत खगड़िया एवं मानसी स्टेशनों का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने शाहपुर पटोरी स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को उच्च मानकों को बनाये रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. इसके अतिरिक्त क्रू एवं गार्ड विश्रामालय का भी सूक्ष्म निरीक्षण कर यात्रियों एवं रेल कर्मियों की सुविधा एवं कार्यदक्षता बढ़ाने पर बल दिया. खगड़िया स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पैनल रूम, वेटिंग हॉल, बुकिंग कार्यालय एवं पार्किंग क्षेत्र का निरीक्षण किया गया. यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, सुचारु परिचालन तथा सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक सुझाव दिये गये. वहीं मानसी स्टेशन पर रेलवे अस्पताल एवं गार्ड रनिंग रूम का गहन निरीक्षण किया गया. कर्मचारियों के स्वास्थ्य, कार्यपरिस्थितियों तथा उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये. इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्री सुविधा, संरक्षा, सुरक्षा एवं अधोसंरचना विकास पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. निरंतर निरीक्षण एवं निगरानी के माध्यम से स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित एवं यात्री अनुकूल बनाया जा रहा है.पूर्व मध्य रेलवे, सोनपुर मंडल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रेल सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन