पचभिंडा में कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ अखंड अष्टयाम
Published by : ALOK KUMAR Updated At : 19 Mar 2026 9:34 PM
प्रखंड के पचभिंडा कुशवाहा टोला स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में गुरुवार को 24 घंटे का सार्वजनिक अखंड अष्टयाम सह रामनाम संकीर्तन शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ.
तरैया. प्रखंड के पचभिंडा कुशवाहा टोला स्थित ब्रह्म बाबा स्थान परिसर में गुरुवार को 24 घंटे का सार्वजनिक अखंड अष्टयाम सह रामनाम संकीर्तन शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. ब्रह्मा स्थान यज्ञस्थल से बैंड-बाजे के साथ कलशयात्रा निकाली. कलशयात्रा में 501 महिलाएं व युवतियां मांगलिक गीत गाते हुए शामिल हुई. कलशयात्रा यज्ञस्थल से निकली जो तरैया-अमनौर एसएच-104 मुख्य सड़क होते हुए शाहनेवाजपुर स्थित शिव मंदिर परिसर पहुंची, जहां पंडित देवेंद्र पाठक के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जलभरी करायी गयी. पुनः कल यात्रा तरैया-मढ़ौरा एसएच 73 होते तरैया बाजार होते हुए एसएच-104 मुख्य सड़क से देवरिया गांव के रास्ते पुनः यज्ञ स्थल पहुंची. यज्ञ स्थल पहुंचने पर पूजा-अर्चना के साथ क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए रामनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ. चैत नवरात्र के प्रथम दिन ब्रह्मा स्थान पर अखंड अष्टयाम प्रारंभ होने के साथ चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है. कलशयात्रा व अखंड अष्टयाम में मुख्य यजमान के रूप में विजय कुमार सिंह सपत्नीक, युवा नेता रितिक कुमार, चांदनी सिंह, चन्द्रशेखर कुमार, ज्वाला सिंह, ऋषि कुमार, गुड्डू कुशवाहा, रघुवीर सिंह, विवेक कुमार, विकास कुमार, मनीष कुमार समेत अन्य श्रद्धालु शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










