दहेज के लिए बहू को गायब करने का आरोप, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
दहेज के लिए बहू को गायब करने का आरोप, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव में ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी बहू को ही गायब कर देने का गंभीर आरोप लगा है.

विज्ञापन

दरियापुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन्हवा गांव में ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर अपनी बहू को ही गायब कर देने का गंभीर आरोप लगा है. गायब हुई महिला, ममिता कुमारी, की शादी दस साल पहले कोन्हवा निवासी पवन मांझी के साथ हुई थी. ममिता देवी के पिता, अवतारनगर थाने के बड़ा गोपाल निवासी देवकी मांझी, को जब बेटी के गायब होने की सूचना मिली तो वे उसके ससुराल पहुंचे. वहां उन्होंने पाया कि उनकी पुत्री तो नदारद थी ही, उसके ससुराल वाले भी घर से फरार थे. इसके बाद, पिता देवकी मांझी ने दरियापुर थाने पहुंचकर अपनी पुत्री के ससुराल वालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में देवकी मांझी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी के ससुराल वाले लगातार दहेज में पैसा, आभूषण, और बाइक की मांग करते थे. मांग पूरी न होने पर वे लोग अक्सर ममिता के साथ मारपीट करते थे और जान से मारने की धमकी भी देते थे. पिता ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से अपनी पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है। पुलिस ने पिता के फर्द बयान के आधार पर पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन