saran news : छपरा हवाई अड्डा के बाउंड्री निर्माण में आयी तेजी

Updated:
विज्ञापन
saran news : छपरा हवाई अड्डा के बाउंड्री निर्माण में आयी तेजी

saran news : हवाई अड्डा के कई हिस्सों में नहीं थी बाउंड्री, तो कई हिस्सों में थी ध्वस्त

विज्ञापन

saran news : छपरा. छपरा हवाई अड्डा को सुरक्षित करने को लेकर जिलाधिकारी ने पहल शुरू कर दी है. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मंगलवार को हवाई अड्डा छपरा के चहारदीवारी निर्माण के जारी कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल को कार्य में तेजी लाते हुए निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. जानकारी हो कि इस हवाई अड्डा के कई हिस्सों में बाउंड्री नहीं थी और कुछ हिस्सों में बाउंड्री टूटी हुई थी. ऐसे में हवाई अड्डा का कैंपस जानवरों का बसेरा बन गया था. इतना ही नहीं इसकी सुरक्षा को लेकर संशय बरकरार था. जिलाधिकारी के इस पहल से स्थानीय लोगों में काफी खुशी है. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर छपरा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Kumar

लेखक के बारे में

By Shailesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन