छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में अभाविप ने निकाला आक्रोश मार्च

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में अभाविप ने निकाला आक्रोश मार्च

छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध व पटना के गर्ल्स होस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छपरा नगर इकाई ने आक्रोश मार्च निकाला.

विज्ञापन

छपरा. छात्राओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध व पटना के गर्ल्स होस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छपरा नगर इकाई ने आक्रोश मार्च निकाला. छात्र-छात्राओं ने राजेंद्र कॉलेज कैंपस के प्रशासनिक भवन से मुख्य द्वार तक मार्च करते हुए एवं आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार एवं न्यायालय से न्याय की गुहार लगायी. इस अवसर पर नेतृत्व करते हुए प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आदिति सिंह ने कहा कि आज जिस प्रकार छात्राओं के साथ अन्याय हो रहा है वह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. हम सभी इसी समाज का हिस्सा है एवं इस समाज में छात्राएं दुष्कर्म एवं मौत का शिकार हो रही है यह हमें स्वीकार्य नहीं है. प्रांत एसएफडी संयोजक रवि पाण्डेय ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में नारियों को देवी के रूप में पूजा जाता है किंतु कुछ असामाजिक तत्व उनके ऊपर कुदृष्टि रखते हैं. राजेंद्र महाविद्यालय इकाई की उपाध्यक्ष रुचि कुमारी ने कहा कि आज के समय में यदि सरकार यह दावा करती है कि छात्राएं सुरक्षित जीवन के लिए सरकार एवं न्यायालय से उम्मीद करें, तो सरकार को भी महिला समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत रहना चाहिए. नगर मंत्री आशीष प्रजापति ने प्रशासन पर प्रश्न खड़ा करते हुए शंभू गर्ल्स हॉस्टल की छात्रा गायत्री को शीघ्र न्याय देने के लिए दोषियों को फांसी देने की मांग की. इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री यशवंत कुमार यादव, रुचि, श्रेया, ईशा, शिवम मिश्रा, आदर्श सिंह, राकेश शर्मा, राजन कुमार, ऋतिक, सचिन चौरसिया सहित सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन