बदलते मौसम का सेहत पर असर, वायरल की चपेट में आ रहे लोग

Updated:
विज्ञापन
बदलते मौसम का सेहत पर असर, वायरल की चपेट में आ रहे लोग

फोटो - ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे मरीज | Prabhat Khabar Network

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं। सर्दी, खांसी और बुखार के मरीजों से सदर अस्पताल में भारी भीड़ देखी जा रही है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छपरा. विगत तीन-चार दिनों से मौसम में लगातार फेरबदल हो रहा है. देर शाम के बाद अचानक से काफी गर्मी हो रही है. जिसके बाद मध्य रात्रि से बारिश शुरू हो जा रही है. सुबह तक रुक रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह रहा है. दिन में कड़ी धूप निकल जा रही है. बीते रविवार, सोमवार व मंगलवार को भी मौसम में इसी प्रकार का बदलाव देखने को मिला था. वहीं बुधवार को भी सुबह आठ बजे तक तापमान में कमी थी. बादल छाए हुए थे और रुक-रुक कर बारिश हो रही थी. लेकिन 10 बजे के बाद मौसम साफ हो गया और शाम चार बजे तक कड़ी धूप का असर रहा. ऐसे में मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है. अधिकतर लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं. इस समय सर्दी, खांसी, बुखार, पेट दर्द, सिर दर्द आदि की समस्याएं लोगों को अधिक हो रही हैं. इसके अलावा गले में खराश, चक्कर आने जैसी शिकायतों को लेकर भी लोग सदर अस्पताल या अपने घर के नजदीक के निजी क्लीनिक में पहुंच रहे हैं. सुबह नौ बजे के बाद अस्पताल में बढ़ रही है भीड़ सुबह नौ बजे से ही सदर अस्पताल के ओपीडी में चहल-पहल बढ़ जा रही है. मेडिसिन व चाइल्ड वार्ड आदि में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए मरीजों की लंबी कतार दिख रही है. रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8:30 से नौ बजे के बीच खोल दिया जा रहा है. 9:30 तक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मरीज निर्धारित प्रक्रिया के तहत वार्ड में पहुंच रहे हैं. जहां संबंधित कक्ष में उन्हें चिकित्सकों का परामर्श मिल रहा है. बुधवार को सदर अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ अधिक रही. जानकारी के अनुसार पहले शिफ्ट में कुल 580 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ. जिसमें 110 मरीज मेडिसिन वार्ड में इलाज के लिए पहुंचे थे. जिनमें से ज्यादातर वायरल से पीड़ित थे. वहीं चाइल्ड वार्ड में भी मरीजों की संख्या में विगत दो-तीन दिनों में इजाफा हुआ है. सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ संदीप कुमार यादव का कहना है कि इस समय मौसम में भारी फेरबदल होने से छोटे बच्चों पर वायरल का प्रभाव है. खासकर स्कूल से आते समय बच्चों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए. गले में इन्फेक्शन या बुखार अधिक दिन तक रहे तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Kiran Himanshu

लेखक के बारे में

By Prabhat Kiran Himanshu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन