Chapra News : सारण में नीलामपत्र वाद के लगभग 37 हजार मामले लंबित

Chapra News : सारण जिला में विभिन्न सर्टिफिकेट ऑफिसर के पास नीलामपत्र के लगभग 37 हजार मामले लंबित है. इन मामलों में लगभग 533 करोड़ रुपये सन्निहित हैं. इनमें से जिला के विभिन्न बैंको से संबंधित लगभग 28 हजार मामले हैं.
छपरा. सारण जिला में विभिन्न सर्टिफिकेट ऑफिसर के पास नीलामपत्र के लगभग 37 हजार मामले लंबित है. इन मामलों में लगभग 533 करोड़ रुपये सन्निहित हैं. इनमें से जिला के विभिन्न बैंको से संबंधित लगभग 28 हजार मामले हैं. बैंकों से अपेक्षित सक्रिय सहयोग नहीं मिलने के कारण मामलों के निष्पादन में विलंब होता है. बैंकों के साथ सक्रिय समन्वय स्थापित रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने सभी नीलामपत्र पदाधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
बैंक एक्टिव मोड में आए, मामले को निबटाएं
जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों से संबंधित मामलों में कई मामलों का निष्पादन लोक अदालत के माध्यम से हो होगा. लेकिन बैंकों द्वारा ऐसे निष्पादित मामलों की जानकारी नीलामपत्र शाखा में नहीं देने के कारण ये मामले भी लंबित मामलों की सूची में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि नीलामपत्र के सभी मामलों की बैंकवार गूगल शीट में प्रविष्टि की जा रही है. सभी बैंक नीलामपत्र वादों के लिए एक नोडल पदाधिकारी नामित करेंगे. बैंक के स्तर से गूगल शीट में दैनिक स्तर पर मामलों से संबंधित अपडेट किया जायेगा. जिन मामलों का निष्पादन पूर्व में हो चुका है, संबंधित बैंक इसको गूगल शीट डेटा में मार्क करेंगे व सुलह के समय जमा की गयी राशि की भी जानकारी देंगे. ऐसा करने से नीलामपत्र पदाधिकारियों को मामलों के संबंध में तत्क्षण ही अपडेट प्राप्त हो जायेगा. इससे काफी समय की बचत होगी व मामलों के निष्पादन में भी तेजी आएगी.नोटिस तामिला नहीं हुआ, तो कार्रवाई तय
नीलामपत्र पदाधिकारियों द्वारा निर्गत विभिन्न प्रकार के नोटिस के तामिला में भी बैंकों को सक्रिय सहयोग देने को कहा गया. नोटिस तामिला में तेजी लाने के लिए डेडिकेटेड वाहन तामिला एक्सप्रेस के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है. जिलाधिकारी ने कहा कि आज की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुरूप सभी बैंक व नीलामपत्र पदाधिकारी त्वरित कार्रवाई करें. 15 दिनों के बाद अद्यतन प्रगति की समीक्षा की जायेगी. बैठक में उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, निदेशक डीआरडीए, सभी नीलामपत्र पदाधिकारी, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी बीडीओ, सीओ आदि जुड़े थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




