saran news. अभिनीर ने ओपेन ताइक्वांडो वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स में जीता गोल्ड

Updated:
विज्ञापन
saran news. अभिनीर ने ओपेन ताइक्वांडो वर्ल्ड ऑफ स्पोर्ट्स में जीता गोल्ड

अभिनीर आठवीं का विद्यार्थी है, उसके पिता अभिषेक सिंह व मां अर्चना सिंह मेरठ में ही रहते है, जहां प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

विज्ञापन

छपरा (कोर्ट). सारण जिला के नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर निवासी अधिवक्ता मीना सिंह एवं राघवेंद्र कुमार सिंह के पौत्र अभिनीर ने ओपेन ताइक्वांडो वर्ल्ड ऑफ स्पोर्टस प्रतियोगिता 2025 में गोल्ड मेडल प्राप्त कर जिला का नाम रौशन किया है. उतर प्रदेश के मेरठ जिला के मोदीपुरम में टाइगर स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित ओपेन ताईक्वांडो वर्ल्ड ऑफ स्पोर्टस प्रतियोगिता 2025 जिसका आयोजन टाइगर स्पोर्टस एकेडमी मोदीपुरम मेरठ में किया गया. जिसमे सारण जिला के अभिनीर सिंह ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है. अभिनीर वर्ग आठ का विद्यार्थी है और उसके पिता अभिषेक सिंह माता अर्चना सिंह मेरठ में ही रहते है. अभिनीर के गोल्ड मेडल प्राप्त करने से पूरे मुहल्ले मे ख़ुशी का माहौल है. उसके दादा और दादी को सभी मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shashi Kant Kumar

लेखक के बारे में

By Shashi Kant Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन