Saran News : एकमा के युवक कि वर्धमान स्टेशन पर हुई मौत

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : एकमा के युवक कि वर्धमान स्टेशन पर हुई मौत

थाना क्षेत्र के भुईली गांव निवासी कृष्णा साह के 19 वर्षीय पुत्र आदर्श साह की कोलकाता से लौटने के दौरान ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी.

विज्ञापन

एकमा. थाना क्षेत्र के भुईली गांव निवासी कृष्णा साह के 19 वर्षीय पुत्र आदर्श साह की कोलकाता से लौटने के दौरान ट्रेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. यह दुखद घटना मंगलवार को बलिया-सियालदह ट्रेन में वर्धमान स्टेशन के पास घटी, जब वह अपने बड़े पापा सच्चिदानंद साह के श्राद्धकर्म में शामिल होकर वापस घर लौट रहा था. ट्रेन के यात्री जब वर्धमान स्टेशन पर उतरे, तो उन्होंने आदर्श को बोगी में अचेत अवस्था में पाया. इसकी जानकारी जीआरपी वर्धमान को दी गयी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर स्टेशन पर उतारा और जांच शुरू की. युवक की तलाशी लेने पर उसके पॉकेट से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान भुईली गांव निवासी आदर्श साह के रूप में हुई. वर्धमान जीआरपी ने आधार कार्ड के माध्यम से एकमा थाना को सूचना दी, जहां से थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मृतक के पिता कृष्णा साह पहले से मानसिक रूप से अस्वस्थ बताये जा रहे हैं, जिससे घर का माहौल और भी दर्दनाक हो गया. वहीं, कोलकाता में रह रहे मृतक के अन्य बड़े पापा वर्दमान पहुंच गये हैं और शव को लेकर गांव लौट रहे हैं. समाचार लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन