ePaper

Saran News : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गयी थी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Updated at : 04 Sep 2025 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की गयी थी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर छपरा शहर से लेकर मढौरा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

विज्ञापन

छपरा. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को लेकर छपरा शहर से लेकर मढौरा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. दोपहर 3.20 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से छपरा के जगदम कॉलेज परिसर में उतरे. यहां से सड़क मार्ग से पहले वह छपरा के बिनटोलिया पहुंचे. जहां उन्होंने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौरान डीआइजी निलेश कुमार, डीएम अमन समीर तथा एसएसपी डॉ कुमार आशीष स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर रहे थे. जगदम कॉलेज से लेकर बिनटोलिया कार्यक्रम स्थल तक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. बिना सुरक्षा जांच के किसी को भी कार्यक्रम स्थल की ओर आने की अनुमति नहीं थी. जगदम कॉलेज रेलवे ढाला के पास से ही बैरिकेडिंग लगा दी गयी थी. वहीं कार्यक्रम स्थल के बीच कई जगह ड्रॉप गेट बनाये गये थे. जगदम कॉलेज कैंपस में हेलीपैड बनाया गया था. जहां मुख्यमंत्री के आते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया. उनके स्वागत के लिए जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू समेत कई वरीय नेता मौजूद रहे. छपरा से मढौरा के बीच सड़क मार्ग पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन