सोनपुर में शिव गुरु चर्चा का आयोजन, भक्तों ने किया हर-हर महादेव का जयघोष

सोनपुर के डाक बंगला मैदान में रविवार को शिव शिष्य परिवार द्वारा शिव गुरु चर्चा का एक विशाल और भव्य आयोजन किया गया.
सोनपुर. सोनपुर के डाक बंगला मैदान में रविवार को शिव शिष्य परिवार द्वारा शिव गुरु चर्चा का एक विशाल और भव्य आयोजन किया गया. इस आध्यात्मिक समागम में न केवल स्थानीय भक्तों ने, बल्कि आसपास के जिलों से आये शिव शिष्य शामिल हुए. हरिहर क्षेत्र सोनपुर का ईलाका रविवार को हर-हर महादेव और शिव गुरु के जयघोष से गुंजायमान रहा. वक्ताओ ने कहा कि शिव आदि गुरु और जगत गुरु हैं. जिस प्रकार एक विद्यार्थी को शिक्षक की आवश्यकता होती है, उसी प्रकार जीवन की डगर पर चलने के लिए महादेव को गुरु बनाना अनिवार्य है. इस कार्यक्रम मे दया, चर्चा और प्रणाम पर मौजूद सभी लोगो को मंच से जानकारी दी गयी. आयोजन स्थल पर सुरक्षा और सुविधा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. स्वयंसेवकों की टोली अनुशासित रूप से भीड़ को नियंत्रित करने और आगंतुकों के सेवा सुरक्षा में जुटी रही. आयोजकों ने बताया कि शिव गुरु चर्चा का मुख्य उद्देश्य समाज में ऊंच-नीच और जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त कर सभी को एक सूत्र में पिरोना है. वक्ताओं ने कहा कि शिव की शिष्यता के लिए किसी विशेष दीक्षा या बाहरी कर्मकांड की आवश्यकता नहीं है, बस मन का जुड़ाव ही काफी है. इस अवसर पर सोनपुर के विधायक विनय कुमार सिंह भी शिव गुरु महोत्सव में शामिल हुए. इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल अध्यक्ष आदित्य कुमार छोटू, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, किसान मोर्चा जिला मंत्री उमाशंकर सिंह एवं पैक्स अध्यक्ष सोनपुर शिववचन सिंह सहित अन्य लोगो की उपस्थिति रही. दूसरी ओर कुछ स्थानीय लोगो ने कहा कि शिव गुरु महोत्सव जैसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा, एकता और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं. भगवान शिव की कृपा से क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना है. इस आयोजन मे भी गुटबंद देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




