Saran News : चौकीदारों को अनुशासन सजगता व कर्तव्यनिष्ठा का पढ़ाया गया पाठ

Author Alok kumar
Updated:
विज्ञापन
Saran News : चौकीदारों को अनुशासन सजगता व कर्तव्यनिष्ठा का पढ़ाया गया पाठ

मांझी थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने किया.

विज्ञापन

मांझी. मांझी थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने किया. परेड के दौरान चौकीदारों को अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया. थानाध्यक्ष ने अपने संबोधन में चौकीदारों को गांवों में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के लिए सतर्क रहने और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि चौकीदार ही पुलिस और जनता के बीच एक मजबूत सेतु हैं. उनकी सजगता से असामाजिक गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है. उन्होंने चौकीदारों से कहा कि वे रात में गश्ती को नियमित रूप से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने को दें. आसूचना संग्रह एवं वरीय को उससे अविलंब अवगत कराने को कहा गया. साथ ही उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया. शराब, शराबी एवं धंधेबाजों को लेकर भी विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया.चेतावनी दी गयी कि जिस क्षेत्र में ऐसे मामले आयेगे संबंधित चौकीदार से जवाब तलब किए जायेगे. चौकीदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब कारोबारियों और असामाजिक तत्वों पर चौकस नजर रखें और किसी भी सूचना को छुपाने की बजाय तुरंत पुलिस को दें. उन्होंने चौकीदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गश्ती में लापरवाही पायी गयी तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. परेड के दौरान चौकीदारों की उपस्थिति और अनुशासन की भी समीक्षा की गयी. इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य पुलिस तंत्र की नींव माने जाने वाले चौकीदारों को प्रेरित करना और उनकी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना है. इस अवसर पर क्षेत्र के चौकीदार के साथ साथ थाना के अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Alok Kumar

लेखक के बारे में

By Alok Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन