2027 की जनगणना के बाद होगा सारण के प्रस्तावित 13 नगर निकायों का गठन व विस्तार

Edited by ALOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

छपरा नगर निगम समेत सारण के 13 प्रस्तावित नगर निकायों के गठन, उत्क्रमण और क्षेत्र विस्तार का इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को अब कम से कम दो साल और इंतजार करना पड़ेगा.

विज्ञापन

छपरा. छपरा नगर निगम समेत सारण के 13 प्रस्तावित नगर निकायों के गठन, उत्क्रमण और क्षेत्र विस्तार का इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को अब कम से कम दो साल और इंतजार करना पड़ेगा. अब इन सभी नये नगर निकायों का गठन, उत्क्रमण और विस्तार 2027 की जनगणना के बाद ही किया जायेगा और उसी को आधार मानकर नये प्रस्ताव लिये जायेंगे. नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर जानकारी दी है. पत्र आने के बाद जनप्रतिनिधियों और नागरिकों में मायूसी देखी जा रही है, क्योंकि अब उन्हें करीब दो साल और इंतजार करना पड़ेगा.

2027 जनगणना तक करना पड़ेगा इंतजार

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने पत्र में कहा है कि नये नगर निकायों के गठन तथा पुराने नगर निकायों के उत्क्रमण और क्षेत्र विस्तार के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध जिलाधिकारी द्वारा किया गया था. सारण जिले से अब तक कुल 13 प्रस्ताव भेजे गये हैं. वर्तमान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की अधिसूचना संख्या 514 (4) दिनांक 28.07.2025 के तहत भारत की जनगणना-2027 की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. जनगणना-2027 का कार्य 31 मार्च 2027 तक पूरा किया जाना है. इस दौरान जिला, अनुमंडल, प्रखंड, अंचल और नगर निकायों की सीमाओं में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किये जाने का आदेश दिया गया है. ऐसे में जनगणना कार्य पूरा होने के बाद नयी जनगणना के आधार पर नये प्रस्ताव लिये जायेंगे और उसी के अनुसार नगर निकायों का गठन, उत्क्रमण तथा क्षेत्र विस्तार किया जायेगा.

सारण के ये हैं प्रस्तावित नगर निकाय

नगर निगम, छपरा का क्षेत्र विस्तार

नगर परिषद, सोनपुर का क्षेत्र विस्तारमकेर को नगर पंचायत घोषित करना

नगर पंचायत रिविलगंज को नगर परिषद में उत्क्रमित करनाबेला को नगर पंचायत घोषित करना

बनियापुर को नगर पंचायत घोषित करनाइसुआपुर को नगर पंचायत घोषित करना

नगरा को नगर पंचायत घोषित करनापानापुर को नगर पंचायत घोषित करना

गड़खा को नगर पंचायत घोषित करनातरैया को नगर पंचायत घोषित करना

अमनौर को नगर परिषद घोषित करनानगर पंचायत मढ़ौरा को नगर परिषद में उत्क्रमित करना

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन