ePaper

पुलिस ने तीन कोर्ट वारंटियों और एक शराबी को किया गिरफ्तार

Updated at : 18 Oct 2025 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने तीन कोर्ट वारंटियों और एक शराबी को किया गिरफ्तार

परसा थाना पुलिस ने शनिवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तीन कोर्ट वारंटियों और एक शराबी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

परसा. परसा थाना पुलिस ने शनिवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से तीन कोर्ट वारंटियों और एक शराबी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि फरार चल रहे कोर्ट वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन कोर्ट वारंटियों शिवजी राम, प्रदीप कुमार सिंह और दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया. इसके अलावा पुलिस ने शराब सेवन करते हुए एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया, जिसकी पहचान वैशाली जिला के जधुआ गांव निवासी सोनू कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने और शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है. गिरफ्तारी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून का भय और पुलिस की सक्रियता का संदेश स्पष्ट रूप से दिखायी दे रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन