दरियापुर बाजार के पास से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 27.20 ग्राम बरामद

स्थानीय पुलिस ने दरियापुर बाजार के समीप छापेमारी कर गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है.
दरियापुर. स्थानीय पुलिस ने दरियापुर बाजार के समीप छापेमारी कर गांजा की तस्करी कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान केवटिया गांव निवासी विधान कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से कुल 27.20 ग्राम गांजा बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दरियापुर बाजार स्थित एसबीआइ एटीएम के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की पुड़िया बनाकर बेच रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम मौके पर पहुंची. पुलिस की गाड़ी देखते ही तस्कर ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने घेराबंदी कर उसे खदेड़कर दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद जब युवक की तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 27.20 ग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने प्रतिबंधित मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




