चिलचिलाती गरमी से जीना मुहाल, पारा 42 के पार

Updated at : 05 Jun 2017 12:15 AM (IST)
विज्ञापन
चिलचिलाती गरमी से जीना मुहाल, पारा 42 के पार

छपरा(नगर) : जिले का तापमान एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है. गरमी बरदाश्त से बाहर होते जा रही है. सूर्य से निकल रही तेज किरणों की ताप आग से कम नहीं है. कड़कड़ाती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. भीषण गरमी ने जनजीवन को बुरी […]

विज्ञापन

छपरा(नगर) : जिले का तापमान एक बार फिर अपने चरम पर पहुंच गया है. गरमी बरदाश्त से बाहर होते जा रही है. सूर्य से निकल रही तेज किरणों की ताप आग से कम नहीं है. कड़कड़ाती धूप में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है. भीषण गरमी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है.

बाजारों और सड़कों पर दिन भर सन्नाटा पसरा रह रहा है. हालांकि मुश्किल परिस्थिति में भी लोग घर से बाहर तो निकल रहे हैं, पर ऊमस और बेचैनी से अपने रोजाना के कार्यों को निबटाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इतनी तेज धूप में सड़कों पर खड़ा रहना काफी मुश्किल हो रहा है. सुबह नौ बजे से ही काफी तेज धूप निकल जा रही है, जिससे राहगीरों का चलना भी दूभर हो गया है. रविवार को दिन के 12 से चार बजे के बीच तापमान लगभग 42 डिग्री के पार हो गया.

दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा. प्रायः सभी बाजारों में ग्राहकों की भारी कमी देखी गयी. मौसम विभाग ने दो दिन पहले आंधी और बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया था. हालांकि लोगों को भी बारिश होने की संभावना दिख रही थी पर प्रकृति ने अपना बेरहम रवैया जारी रखा और फिलहाल गरमी से राहत मिलना मुश्किल नजर आ रहा है.

जल स्तर में आयी कमी
तामपान के बढ़ने से जल स्तर में आयी गिरावट से पेयजल की समस्या भी उत्पन्न हो रही है. शहर एवं गांव में जलापूर्ति विभाग द्वारा लगाए चापाकल भीषण गरमी में सूखने लगे हैं. वहीं किन जगहों पर पाइपलाइन से वाटर सप्लाइ की जाती है वहां भी नियमित आपूर्ति बाधित हो रही है.
रविवार का तापमान
9 बजे- 38 डिग्री
11 बजे- 40 डिग्री
01 बजे- 42.3 डिग्री
03 बजे- 42 डिग्री
05 बजे- 40 डिग्री
अधिकतम- 42.3 डिग्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन