इंटर के छात्रों ने बोर्ड ऑफिस में किया हंगामा
Updated at : 03 Jun 2017 11:49 PM (IST)
विज्ञापन

विरोध. इंटर में असफल छात्र शासन और रिजल्ट पर भड़के, बोले कॉपी चेंकिंग के दौरान हुई गड़बड़ी छपरा(नगर) : इंटरमीडिएट की परीक्षा में असफल छात्रों ने बी सेमिनरी स्कूल स्थित बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में जम कर हंगामा मचाया. छात्रों का कहना था कि कॉपी के स्क्रूटनी के लिए सुबह 10 बजे से ही […]
विज्ञापन
विरोध. इंटर में असफल छात्र शासन और रिजल्ट पर भड़के, बोले कॉपी चेंकिंग के दौरान हुई गड़बड़ी
छपरा(नगर) : इंटरमीडिएट की परीक्षा में असफल छात्रों ने बी सेमिनरी स्कूल स्थित बिहार बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में जम कर हंगामा मचाया. छात्रों का कहना था कि कॉपी के स्क्रूटनी के लिए सुबह 10 बजे से ही आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए पर कार्यालय में उपस्थित बोर्ड के कर्मचारी लिंक फेल और अन्य तकनीकी समस्या का हवाला देकर आवेदन नहीं ले रहे हैं. अधिकतर छात्रों ने यह आरोप लगाया कि हमारे अंक पत्र में काफी गड़बड़ी है. जिन विषयों में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया,
उसमें ज्यादा अंक आ गये हैं वहीं जिन विषयों में हमारी पकड़ मजबूत थी कर हमने अधिकतर सवालों के जवाब सही दिये थे उसी में अंक कम आये हैं ऐसे में यह स्पष्ट होता है कि कॉपी चेकिंग के दौरान काफी गड़बड़ी हुई है, जिसका खामियाजा हम छात्रों को भुगतना पड़ रहा है. स्क्रूटनी के लिया आवेदन देने आये रवि कुमार, राजेश कुमार तथा मनमोहन ने बताया कि दुबारा कॉपी जांच के नाम पर 120 रुपये मांगे जा रहे हैं जो की सरासर गलत है.
शिक्षक कॉलेज में पढ़ाने आते नही हैं जिस कारण हमारा रिजल्ट प्रभावित होता है. सरकार शिक्षकों तथा अपनी व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय सारा ठीकरा छात्रों पर ही फोड़ देती है. छात्रों के उग्र हंगामें को देखकर बोर्ड के कर्मियों ने उन्हें समझा-बुझा कर शांत कराने की कोशिश की पर छात्र जांच के लिए शुल्क नहीं देने की अपनी मांग पर अड़े रहे. बाद में काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ और लगभग 2 बजे से स्क्रूटनी के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू की गयी.
छात्र दोबारा कॉपी जांच करने की मांग कर रहे
आवेदन की प्रक्रिया शुरू
स्क्रूटनी के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू है. छात्रों को हर जरूरी जानकारी दी जा रही है. बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों का पालन किया जा रहा है. जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में आवेदन जमा करा सकते हैं. लगभग आठ कर्मचारी इस कार्य के लिए नियुक्त किये गये हैं.
जितेंद्र कुमार , पदाधिकारी, बिहार बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय, छपरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




