छात्रों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
Updated at : 03 Jun 2017 11:48 PM (IST)
विज्ञापन

रिजल्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप अमनौर : इंटरमीडिएट की परीक्षा में खराब परिणाम को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी छात्रों ने सड़क जाम कर जम कर हंगामा व प्रदर्शन किया. सरकार के खराब शिक्षा नीति से क्षुब्ध व इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल छात्रों ने एसएच 73 स्थानीय एचआर कॉलेज गेट के सामने सड़क […]
विज्ञापन
रिजल्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप
अमनौर : इंटरमीडिएट की परीक्षा में खराब परिणाम को लेकर शनिवार को दूसरे दिन भी छात्रों ने सड़क जाम कर जम कर हंगामा व प्रदर्शन किया. सरकार के खराब शिक्षा नीति से क्षुब्ध व इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल छात्रों ने एसएच 73 स्थानीय एचआर कॉलेज गेट के सामने सड़क को घंटों जाम कर दिया तथा टायर जला कर जम कर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के खिलाफ जम कर नारेबाजी किया.
वहीं उक्त कॉलेज को भी बंद करने की कोशिश कर रहे थे. प्रदर्शन कर रहे छात्रों में शुभम कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, अंकित कुमार शर्मा, धीरज कुमार, पंकज कुमार, छोटू कुमार, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, छोटू कुमार, भानू प्रतापसिंह, शनि कुमार , सहित पांच दर्जन से अधिक छात्रों ने बताया कि शिक्षा विभाग की लापरवाही के कारण छात्रों का भविष्य खराब हो रहा है. कॉपी की जांच अगर अनुभवी शिक्षकों से करायी गयी होती, तो यह नौबत नहीं आती. छात्रों ने फिर से कॉपी की जांच कराने की मांग की. जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पाकर अमनौर थाने के एसआइ अरविंद कुमार सिंह व अरुण कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच छात्रों को समझा-बुझा कर शांत कराया तथा घंटों से लगी गाड़ियों की लंबी कतार जाम से मुक्त हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




