केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचायेंगे
Updated at : 03 Jun 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (नगर) : शहर के नगरपालिका मैदान में मोदी फेस्ट का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने किया. इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं. इन […]
विज्ञापन
छपरा (नगर) : शहर के नगरपालिका मैदान में मोदी फेस्ट का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने किया. इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलता पूर्वक तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं.
इन तीन वर्षों में जनधन, कौशल विकास, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया तथा किसान समृद्धि योजना के माध्यम से देश को तरक्की की नयी राह पर ले जाने का एक सार्थक प्रयास किया गया है. केंद्र की इन सभी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाया जायेगा, ताकि हर वर्ग के लोग इन योजनाओं का लाभ ले सकें. उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से इस बात की अपील करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी कई प्रभावी योजनाओं का शुभारंभ हुआ था पर सही प्रकार से उन योजनाओं के विस्तार नहीं हो पाने और जनता के बीच इसके महत्त्व को नही समझा पाने के कारण पुनः सत्ता में आने में सफलता नही मिल सकी
उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी की सरकार अपनी सफल योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ना चाहती है और हम सब संगठित होकर लोगों तक इसका लाभ पहुंचायेंगे. उन्होंने बताया कि गरीबी लोगों को सशक्त बनाने के लिए करोड़ लोगों को जनधन एकाउंट से जोड़ा गया है. लगभग 13 करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाभ पहुंचाया गया है. वहीं 7.5 करोड़ युवाओं को मुद्रा लोन देकर उन्हें रोजगार की दिशा में नये अवसर प्रदान किये गये हैं. उज्जवला योजना के माध्यम से अबतक 2.5 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया है. उन्होंने केंद्र सरकार की कौशल विकास योजना की तारीफ़ करते हुए कहा कि स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के नेतृत्व में लाखों युवाओं को रोजगार प्राप्त हो चुका है, जो केंद्र सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है.
मोदी फेस्ट अगले तीन दिनों तक चलेगा जिसके माध्यम से लोगों को केंद्र की योजनाओं से अवगत कराया जायेगा. इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, पूर्व
विधायक जनक सिंह, ज्ञानचंद मांझी, पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, वेदप्रकाश उपाध्याय, वंशीधर तिवारी, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ विजया रानी, प्राचार्य अरुण कुमार सिंह, जयराम सिंह, प्रो. देवेंद्र सिंह, सुरेश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चौहान, धर्मेंद्र सिंह, अन्नू आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




