छात्रों ने आगजनी कर जाम की सड़क

Updated at : 02 Jun 2017 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रों ने आगजनी कर जाम की सड़क

विरोध . इंटर परीक्षा के खराब परिणाम पर भड़के छात्र अमनौर : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के खराब परिणाम को लेकर चार दर्जन से अधिक छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को एसएच 73 होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय के पास छात्रों ने बांस बल्ला लगाकर अमनौर-सोनहो मुख्य सड़क को घंटों जाम किया. विरोध प्रदर्शन […]

विज्ञापन

विरोध . इंटर परीक्षा के खराब परिणाम पर भड़के छात्र

अमनौर : बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के खराब परिणाम को लेकर चार दर्जन से अधिक छात्रों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को एसएच 73 होतीलाल रामनाथ महाविद्यालय के पास छात्रों ने बांस बल्ला लगाकर अमनौर-सोनहो मुख्य सड़क को घंटों जाम किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र सुमन कुमार सिंह, रवि कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, अंकित शर्मा, रोशन कुमार, रमेश कुमार, कृष्णा कुमार, अंकित तिवारी, शुभम कुमार, आलोक कुमार, प्रशांत कुमार आदि ने कहा कि इंटरमीडिएट का यह परिणाम बिहार सरकार के शिक्षा नीति एवं शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है.
जहां एक ओर पूरे प्रदेश में शिक्षकों की घोर कमी है, वहीं दूसरी तरफ सभी स्कूलों और कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं नगण्य हैं. बिहार सरकार ने माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों से कॉपी जांच करा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है उक्त छात्रों ने कॉपी दुबारा जांच करने की मांग कर रहे थे. छात्रों ने बिहार के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उक्त महाविद्यालय से चल कर एसएच 73 अमनौर चौक पर पहुंच बीच सड़क पर टायर जला कर यातायात को पुरी तरह बाधित रखा. गाड़ियों की लंबी कतार घंटों लगी रही. सुचना मिलने के बाद अमनौर थानाध्यक्ष उदय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित छात्रों को समझा बुझा कर शांत कराया. जिसके बाद जाम पर काबू पाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन