तीन दिनों में सात बड़ी वारदातें पुलिस के सामने चुनौती
Updated at : 01 Jun 2017 8:36 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा(सारण) : तीन दिनों में हुई सात आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. अब तक इसमें से किसी भी मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली है. लगातार हो रही लूट, हत्या तथा चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है. मंगलवार की रात हुए तीहरे […]
विज्ञापन
छपरा(सारण) : तीन दिनों में हुई सात आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की नींद उड़ा दी है. अब तक इसमें से किसी भी मामले में पुलिस को सफलता नहीं मिली है. लगातार हो रही लूट, हत्या तथा चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है. मंगलवार की रात हुए तीहरे हत्या की घटना ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है.
एक के बाद एक लगातार हो रही घटनाओं को रोकने में विफल पुलिस के महीने का अंतिम सप्ताह काफी निराशाजनक रहा. रविवार की रात को अपराधियों ने खैरा थाना क्षेत्र कोरेया लाला टोला गांव में एयर फोर्स के एक जवान को गोली मारकर घायल कर दिया. इस घटना के बाद अब तक लगातार सात घटनाएं हो चुकी है.
पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के अधसिझुआ गांव में गैंगवार में मारे गये दो अपराधियों के शव मिलने के बाद अपराधियों में भय व दहशत का माहौल बनने की संभावना थी लेकिन इस घटना के बाद अपराधियों की सक्रियता काफी बढ़ गयी है. खैरा में एयर फोर्स के जवान को गोली मारने की घटना को पुलिस सुलझा भी नहीं पायी कि अगले दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चनचौरा गांव के समीप एक युवक को लूटपाट के दौरान गोली मारकर घायल कर दिया. इस घटना के ठीक एक घंटे बाद साढा ढाला ओवर ब्रिज पर अपराधियों ने जनरेटर के डिस्ट्रीब्युटर से बाइक, मोबाइल तथा आठ हजार रुपये लूट लिया.
रात में हुई घटना की प्राथमिकी दर्ज भी नहीं हुई थी कि रेलवे कैश संग्रहकर्ता को गोली मारकर अपराधियों ने 22 लाख 70 हजार रुपये लूटने की कोशिश किया. कैश संग्रहकर्ता गोली लगने से घायल हो गया, लेकिन कैश लूटने से बच गया.
पुलिस अभी इसी घटना के उधेड़बुन में लगी ही थी, तभी एकमा थाना क्षेत्र के एकमा स्थित पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने गोली बारी कर दिया. शाम को हुयी इस घटना में पुलिस को कोई सफलता हासिल होने के पहले ही गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर में महिला समेत तीन लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गयी और तीन अन्य घायल हो गये.
सात बड़ी घटनाओं से मुश्किल में है पुलिस : जिले में तीन दिनों के अंदर सात बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं और इनमें से किसी भी मामले में अपराधियों को पकड़ने में विफलता ने पुलिस को मुश्किल में डाल दिया है. साथ ही लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं से लोगों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है और यह चर्चा की जा रहा है कि पुलिस तथा कानून का भय अपराधियों को नहीं रह गया है.
जिले में बढ़ा अपराधियों का आतंक : तीन दिनों से जिले में अपराधियों का आतंक काफी बढ़ गया है. पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के अधसिझुआ गांव में सारण के दो अपराधियों का शव हाल ही में पुलिस ने बरामद किया था. दोनों अपराधियों के गैंगवार में मारे जाने की आशंका है. इस घटना के बाद से अपराधियों में भय व दहशत का माहौल बनने की संभावना थी लेकिन यहां ठीक इसके विपरीत हो रहा है.
इस वजह से आमजनों में भय व दहशत का माहौल बना हुआ है. बलिया जिले के रेवती में बरामद शवों की पहचान जिले के मढौरा थाना क्षेत्र के नेथुआ गांव के लालू ठाकुर तथा नरहरपुर गांव के लालमोहन सिंह के रूप में की गयी थी. दोनों कुख्यात अपराधी थे और इनके विरुद्ध कई अपराधिक घटनाएं लंबित हैं. इन दोनों के गैंगवार में मारे जाने के बाद अपराधियों की बढी सक्रियता को लेकर तरह तरह की चर्चा का बाजार गरम है. अपराधियों को पकड़ने तथा लंबित मुकदमों की जांच में तेजी लाने के बजाय हेलमेट जांच में उलझी पुलिस के समक्ष लगातार चुनौतियों और मुश्किलों की लंबी कतार लगती जा रहा है.
रविवार को देर शाम एयर फोर्स के एक जवान को खैरा थाना क्षेत्र के कोरेया लाला टोला गांव में अपराधियों ने मोबाइल की लूट पाट की घटना में गोली मारकर घायल कर दिया
मंगलवार को दिन के 11 बजे रेलवे के कैश संग्रहकर्ता को गोली मारकर घायल कर दिया गया तथा 22 लाख 70 हजार रुपये लूट का प्रयास किया गया. ह समाहरणालय पथ पर स्थित रेलवे के आरक्षण टिकट बुकिंग काउंटर के पास हुई
मंगलवार शाम को एकमा एकमा स्थित पेट्रोल पंप पर अपराधियों ने गोली बारी कर भय व दहशत का माहौल बना दिया. पेट्रोल लेने के बाद नोजल मैन ने पैसा मांगा तो अपराधियों ने गोली चला दिया.
मंगलवार को दिन दहाड़े अपराधियों ने एकमा के एक पेट्रोल पम्प पर फायरिंग कर भय व दहशत का माहौल बना दिया.
मंगलवार की रात को गड़खा थाना क्षेत्र के नारायणपुर में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या. ली लगने से तीन लोग घायल हो गये.
सोमवार की रात को साढा ढाला ओवर ब्रिज पर अपराधियों ने हथियार दिखाकर चंदन कुमार से व्यवसायी मोटरसाइकिल तथा आठ हजार रुपये लूट लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




