मध्य विद्यालय के औचक निरीक्षण से हड़कंप

Updated at : 27 May 2017 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
मध्य विद्यालय के औचक निरीक्षण से हड़कंप

छपरा : डीएम हरिहर प्रसाद ने शनिवार को शहर के राजकीय मध्य विद्यालय भगवान बाजार एवं राजकीय मध्य विद्यालय रामलीला मठिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी. विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति कम पाये जाने पर फटकार लगाते हुए अनुपस्थित पाये जाने वाले संबंधित […]

विज्ञापन

छपरा : डीएम हरिहर प्रसाद ने शनिवार को शहर के राजकीय मध्य विद्यालय भगवान बाजार एवं राजकीय मध्य विद्यालय रामलीला मठिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण से शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति कम पाये जाने पर फटकार लगाते हुए अनुपस्थित पाये जाने वाले संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया. इस दौरान डीएम ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन को नियमित रूप से जांच करने का निर्देश दिया. डीएम ने इस दौरान आंगानबाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन