जवान के घर से लाखों रुपये नकद व गहने की चोरी

Published at :25 May 2017 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
जवान के घर से लाखों रुपये नकद व गहने की चोरी

बनियापुर : थाना क्षेत्र के पिठौरी सकरवार टोले में बीती रात अज्ञात चोरों ने बीएसएफ जवान के घर से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, मोबाइल, एलइडी टीवी और नकदी की चोरी कर आराम से फरार हो गये. घटना से पीड़ित बीएसएफ जवान मुकुंद कुमार ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में […]

विज्ञापन

बनियापुर : थाना क्षेत्र के पिठौरी सकरवार टोले में बीती रात अज्ञात चोरों ने बीएसएफ जवान के घर से लाखों रुपये मूल्य के आभूषण, मोबाइल, एलइडी टीवी और नकदी की चोरी कर आराम से फरार हो गये. घटना से पीड़ित बीएसएफ जवान मुकुंद कुमार ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि दो दिन पूर्व घर में तिलक समारोह था. जिसमें कई रिश्तेदार भी घर आये हुए थे. इस दौरान गत मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने घर में घुस कर तिलक में चढ़ाई गयी.

एलइडी टीवी, रिश्तेदारों के जेवर, एक मोबाइल और दस हजार रुपये नकद की चोरी कर फरार हो गये. इधर दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के हरखपुरा में भी भगवानजी सिंह के घर से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के गहने और नकदी की चोरी की घटना को अंजाम दिया था. आये दिन हो रही चोरी की घटना से स्थानीय लोगो में भय का माहौल है. खासकर जिन घरों में शादी-विवाह का उत्सवी माहौल है.

ऐसे गृहस्वामी चोरी की घटना को लेकर काफी चिंतित दिख रहे है. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. चोर गिरोह की गिरफ्तारी के लिये संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन