43 किलो चांदी के साथ दो धराये

Published at :24 May 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
43 किलो चांदी के साथ दो धराये

छपरा (सारण) : 43 किलो चांदी के आभूषण के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार करने में राजकीय रेलवे पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. एक सप्ताह के अंदर यह तीसरी कामयाबी है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेल खंड पर स्थित एकमा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे पुलिस ने चांदी के आभूषण के […]

विज्ञापन

छपरा (सारण) : 43 किलो चांदी के आभूषण के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार करने में राजकीय रेलवे पुलिस ने महत्वपूर्ण कामयाबी हासिल की है. एक सप्ताह के अंदर यह तीसरी कामयाबी है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेल खंड पर स्थित एकमा स्टेशन पर लिच्छवी एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे पुलिस ने चांदी के आभूषण के साथ तस्करो को गिरफ्तार कर लिया.

उक्त बातें रेल पुलिस उपाधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार ने छपरा जंक्शन राजकीय रेलवे थाना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में मंगलवार को कहीं. मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि एक सप्ताह के अंदर यह तीसरी कामयाबी है. इसके पहले सूरत-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से रेलवे पुलिस ने 100 किलो चांदी के आभूषण के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया गया था. उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस ट्रेनों में लगातार जांच अभियान चला रही है.

रेलवे पुलिस की सक्रियता से ही यह सफलता हासिल की जा सकी है. उन्होंने बताया कि एकमा स्टेशन पर नियमित जांच अभियान के दौरान चांदी के आभूषण के साथ दो तस्करो को पकड़ा गया.

पकड़े गये दोनों तस्करों में एकमा थाना क्षेत्र के हंसराजपुर गांव के मोहन प्रसाद के पुत्र चंदन कुमार, दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव के रामप्रवेश सिंह के पुत्र ज्ञानचंद सिंह शामिल हैं. रेल पुलिस उपाधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार ने बताया कि बरामद चांदी के आभूषण को वाणिज्य कर विभाग को सौंपा जा रहा है. उन्होंने कहा कि नियमानुसार आभूषण का ट्रांजिट परमिट, सुविधा प्रमाण पत्र, क्रय करने संबंधित प्रमाण पत्र नहीं था. उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार सोना-चांदी का आभूषण का स्वामित्व प्रमाण पत्र होना जरूरी है.

और अगर कोई व्यावसायिक दृष्टिकोण से भी लेकर परिवहन कर रहा है तो उसके पास नियमानुसार उस प्रतिष्ठान से निर्गत कैश मेमो तथा खरीदने वाले फार्म का वांछित कागजात होना चाहिए. उन्होंने कहा कि रेलवे पुलिस की छापेमारी से अवैध ढंग से सोना चांदी की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. उन्होंने कहा कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है और जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन