झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से एक की मौत

Published at :24 May 2017 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
झोलाछाप चिकित्सक के इलाज से एक की मौत

इसुआपुर : निपनिया ग्राम में इलाज के दौरान 50 वर्षीय मोतिलाल राम की मौत हो जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे तथा डॉक्टर के परिजन को मारने-पीटने की बात करने लगे. जिसकी सूचना पाकर थानाध्यक्ष राणा प्रसाद दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर स्थिति को नियंत्रित किया. घटना के संबंध […]

विज्ञापन

इसुआपुर : निपनिया ग्राम में इलाज के दौरान 50 वर्षीय मोतिलाल राम की मौत हो जाने से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे तथा डॉक्टर के परिजन को मारने-पीटने की बात करने लगे. जिसकी सूचना पाकर थानाध्यक्ष राणा प्रसाद दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर स्थिति को नियंत्रित किया. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसके पति कमजोर थे. जिनको ताकत के लिए पानी चढ़ाने की बात चिकित्सक ने कहीं तथा एक हजार रुपया नकद उनके हाथ में दी.

चिकित्सक ने और तीन सौ रुपया मांगा, जिसे लाने वह घर चली गयी, वापस लौटी तो क्लिनिक बंद था तथा उसके पति का शव सरकारी स्कूल के प्रांगण में पड़ा था़ बताते चले की चिकित्सक के पास कोई डिग्री नहीं है. गांव में इलाज करने वाला र्नजजुन दास एक झोला छाप डॉक्टर है़

घटना की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष घटनास्थल पहुंच स्थिति को नियंत्रण में ले लिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया़
परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन