सेविका-सहायिकाओं के लिए कम पड़े थाने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Apr 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन

विरोध. मांगों के समर्थन में सेविकाओं ने दी गिरफ्तारी सरकार विरोधी नारे लगा रही सेविका-सहायिकाओं को गिरफ्तार करने का डीएम ने दिया निर्देश छपरा(सारण) : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंची आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को डीएम के निर्देश पर सोमवार को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया […]
विज्ञापन
विरोध. मांगों के समर्थन में सेविकाओं ने दी गिरफ्तारी
सरकार विरोधी नारे लगा रही सेविका-सहायिकाओं को गिरफ्तार करने का डीएम ने दिया निर्देश
छपरा(सारण) : बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन करने पहुंची आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं को डीएम के निर्देश पर सोमवार को नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और संध्या समय निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया.
छह हजार आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं को रखने के लिए नगर थाना में जगह कम पड़ गया. जिलाध्यक्ष ललिता सिंह के नेतृत्व में सेविका सहायिकाओं का जुलूस शिशु पार्क से निकाला गया जो सरकार विरोधी नारे बाजी करते हुए जुलूस समाहरणालय के समक्ष पहुंचा. समाहरणालय पहुंच कर सेविका सहायिकाओं ने सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और गिरफ्तारी की मांग करने लगी. इस पर डीएम ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया.
यूनियन के नेताओं ने कहा कि सरकार अगर शीघ्र मांग नहीं मानेगी तो अब पटना में सरकार का घेराव किया जायेगा. उन्होंने सभी सेविका सहायिकाओं से पटना चलने का आह्वान किया. इस अवसर पर रीता रानी, निशा सिंह, हेवांती देवी, अनिता देवी, शिल्पी रंजन, कलावती कुमारी, पुष्पा भारती, सीमा कुमारी, शशि कुमारी आदि ने संबोधित किया. आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं के आंदोलन के कारण शहर में करीब चार-पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही.
इस वजह से आम लोग परेशान रहे. शहर के दरोगा राय चौक से लेकर गांधी चौक तक जाम का असर दिखा. शिशु पार्क के पास हजारों की संख्या में पहुंची सेविकाओं ने काफी देर तक डाकबंगला रोड को जाम रखा. सड़क पर चिलचिलाती धूप में बैठकर सेविकाओं तथा सहायिकाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाये. डाकबंगला रोड को जाम किये जाने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गयी.
शिशु पार्क से जुलूस निकालने के साथ सेविकाओं सहायिकाओं ने करीब एक किलोमीटर तक आवागमन को पूरी तरह रोक दिया. इस दौरान यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस भी लाचार दिखी. चिलचिलाती धूप में जाम में फंसे लोग परेशा रहे. स्कूली बच्चे भी जाम में फंसे रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




