राजस्व वसूली में तीसरे नंबर पर सारण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Apr 2017 6:37 AM (IST)
विज्ञापन

छपरा (सदर) : वाणिज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 16-17 में 126 करोड़ 45 लाख रुपये वाणिजय कर की वसूली की गयी, जो गत वर्ष के वसूली से 51 फीसदी ज्यादा है. इस प्रकार वाणिज्य कर वसूली के मामले में मुंगेर, सुपौल के बाद सारण जिला तीसरे स्थान पर है. वाणिज्य कर उपायुक्त प्रभारी शंकर […]
विज्ञापन
छपरा (सदर) : वाणिज्य कर विभाग ने वित्तीय वर्ष 16-17 में 126 करोड़ 45 लाख रुपये वाणिजय कर की वसूली की गयी, जो गत वर्ष के वसूली से 51 फीसदी ज्यादा है. इस प्रकार वाणिज्य कर वसूली के मामले में मुंगेर, सुपौल के बाद सारण जिला तीसरे स्थान पर है. वाणिज्य कर उपायुक्त प्रभारी शंकर शर्मा के अनुसार 31 मार्च 2017 को संपन्न वित्तीय वर्ष में मार्च महीने में राजस्व की वसूली 34 करोड़ 51 लाख रूपये हुई. जबकि पीछले वर्ष यह वसूली 27 करोड़ रुपये थी. हालांकि जिले में वाणिज्य कर पदाधिकारियों की सभी पांच पद रिक्त हैं.
वैसी स्थिति में सिर्फ वाणिज्यकर उपायुक्त प्रभारी तथा सहायक वाणिज्यकर आयुक्त के प्रयास से वाणिज्य कर वसूली बेहतर हुई है. सबसे ज्यादा वाणिज्य कर वसूली गत वर्ष के वनिष्पद इस वर्ष में कोयला, ईट भट्ठा आदि में हुई है.
कोयले के व्यवसाय से गत वर्ष में जहां 13.89 लाख की वाणिज्य कर वसूली हुई थी वहीं इस वर्ष में 85.45 लाख हुई जो गत वर्ष के पांच सौ फीसदी से ज्यादा है. ईट भट्ठा से गत वर्ष में जहां 97 लाख रूपये वाणिज्य कर की वसूली हुई थी वहीं वित्तीय वर्ष 16-17 में वसूली बढ़कर एक करोड़ 65 लाख रूपये हो गयी. इसके अलावा व्यवसायियों के साथ-साथ पेशा कर आदि से भी बेहतर वसूली हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




