वीडियो वायरल मामले के अभियुक्त को जेल

Published at :06 Apr 2017 3:30 AM (IST)
विज्ञापन
वीडियो वायरल मामले के अभियुक्त को जेल

छपरा(कोर्ट) : आपत्ति जनक वीडियो बनाने और अपनी आवाज में अश्लील आॅडियो तैयार कर उसे वायरल करने के मामले में बनाये गये अभियुक्त को कोर्ट ने एक पखवारे के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बुधवार की सुबह बनियापुर थाने की पुलिस ने अभियुक्त, जो इसी थाना क्षेत्र के मानिकपुरा निवासी खुश मोहम्मद का […]

विज्ञापन

छपरा(कोर्ट) : आपत्ति जनक वीडियो बनाने और अपनी आवाज में अश्लील आॅडियो तैयार कर उसे वायरल करने के मामले में बनाये गये अभियुक्त को कोर्ट ने एक पखवारे के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. बुधवार की सुबह बनियापुर थाने की पुलिस ने अभियुक्त, जो इसी थाना क्षेत्र के मानिकपुरा निवासी खुश मोहम्मद का पुत्र इस्माइल अली है,

को एसीजेएम 11 सुधीर कुमार सिंह के न्यायालय में प्रस्तुत किया. कोर्ट ने अभियुक्त को रिमांड पर लेते हुए उसे 19 अप्रैल तक के लिए मंडल कारा भेजे जाने का आदेश दिया है. ज्ञात हो कि 30 मार्च को अभियुक्त द्वारा हिंदू देवताओं का अश्लील वीडियो बनाकर अपनी आवाज में रिकॉर्डिंग कर उसे अपने दोस्त आजाद के व्हाट्सएप पर भेजा. जिसे आजाद ने अपने दोस्त छतवा कला निवासी बसंत कुमार के व्हाट्सएप पर भेज दिया था, इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश था.

इस मामले में बसंत के द्वारा चार अप्रैल को बनियापुर थाने में कांड संख्या 79/17 में भादवि की धारा 153 ए , 295 ए/34 के अलाआ 67, 67 ए आइटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कराया गया था. इसी मामले में पुलिस ने इस्माइल को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन