पल्स पोलियो अभियान का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Apr 2017 3:18 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर बच्चों को नहीं पिलाने दी खुराक अमनौर : प्रखंड के निशक विशुनपुर अनंतपुर टोला में ग्रामीणों ने सड़क की समस्याओं के विरोध में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाने का बहिष्कार किया. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए टीम को वहां से बैरंग लौटना पड़ा. […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को लेकर बच्चों को नहीं पिलाने दी खुराक
अमनौर : प्रखंड के निशक विशुनपुर अनंतपुर टोला में ग्रामीणों ने सड़क की समस्याओं के विरोध में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को दवा पिलाने का बहिष्कार किया. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए टीम को वहां से बैरंग लौटना पड़ा. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासन के कान खड़े हो गये. आनन-फानन में बीडीओ वैभव कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बीके चौधरी, स्वास्थ्य प्रबंधक शिवकुमार पासवान सहित यूनिसेफ के पदाधिकारी मुकेश सिन्हा मौके पर पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों में कलावती देवी, कुंती देवी, संजू देवी, शिवप्रसन्न राय, प्रभुनाथ भगत, धर्मनाथ राय,
शिव कुमार साह, दारोगा भगत, मुन्नी देवी व दुखन भगत आदि ने बताया कि गांव में सड़क की समस्या काफी दिनों से है. जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से इस बाबत कई बार कहा गया, मगर इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया. बीडीओ वैभव कुमार ने जमीन की मापी करा कर जल्द-से-जल्द सड़क का निर्माण कराने के आश्वासन दिया. इसके बाद ग्रामीण अपने बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने के लिए राजी हुए. बीडीओ व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बच्चों को दवा अपने हाथों पिला कर शुरुआत करायी. मौके पर मुखिया पति राकेश राय व सरपंच पति सुबोध सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




