ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक मरा

Published at :04 Apr 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक मरा

दरियापुर (सारण) : परसा-शीतलपुर सड़क मार्ग के मचितवां पुल के समीप सुंदरपुर गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा डाला, जिससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी,वहीं दूसरा घायल अस्पताल में इलाजरत है. जानकारी के अनुसार परसा थाने के परसौना गांव निवासी रामराज राय के दो पुत्र […]

विज्ञापन

दरियापुर (सारण) : परसा-शीतलपुर सड़क मार्ग के मचितवां पुल के समीप सुंदरपुर गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा डाला, जिससे घटनास्थल पर ही एक की मौत हो गयी,वहीं दूसरा घायल अस्पताल में इलाजरत है. जानकारी के अनुसार परसा थाने के परसौना गांव निवासी रामराज राय के दो पुत्र एक साथ छठ का प्रसाद लेकर केवतियां गांव अपने संबंधी के यहां जा रहे थे. इसी क्रम में सुंदरपुर गांव

ट्रक ने बाइक…
के समीप शीतलपुर से आ रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही बाइक चला रहे पवन कुमार की मौत हो गयी, जबकि दूसरा भाई गोडू कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया. उसे ग्रामीणों ने आनन-फानन में पीएचसी में भरती कराया. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. स्थानीय पुलिस व बीडीओ ने घटनास्थल पर पहुंच जाम करने वालों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन