सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, पति व पुत्र घायल

छपरा(सारण) : हाजीपुर- गाजीपुर एनएच 19 पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत सोमवार को हो गयी. रिविलगंज बाजार में के सी कॉलेज गेट के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार को कुचल डाला. बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. […]
छपरा(सारण) : हाजीपुर- गाजीपुर एनएच 19 पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के रिविलगंज बाजार के पास सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत सोमवार को हो गयी. रिविलगंज बाजार में के सी कॉलेज गेट के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक पर सवार को कुचल डाला. बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना में महिला का दो वर्षीय पुत्र और पति गंभीर रूप से घायल हो गये. बच्चा समेत दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया गया.
घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया. सूचना पाकर घटना स्थल पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया. स्थानीय लोगों ने ट्रक को खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. लेकिन चालक फरार हो गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन ठप हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




